Connect with us

वायरल

हिट एंड रन मामले में पुणे बना नंबर वन, सड़क दुर्घटना में एक कांस्टेबल की मौत, दूसरा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

ट्रैफिक पुलिस के लचीले कानून से बढ़ी रईसजादों की हिम्मत

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

महाराष्ट्र के पुणे शहर में कल्याणीनगर ड्रंक एंड हिट का मामला खत्म नहीं हुआ तो अब वहीं एक बार फिर हिट एंड रन की घटना घट गयी है। ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे 2 पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक कांस्टेबल समाधान कोली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे पुलिस अधिकारी संजोग शिंदे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका एक निजी अस्पताल (रूबी हॉल क्लिनिक) में इलाज चल रहा है। यह हादसा खड़की के बोपोडी इलाके में हुआ।

खड़की पुलिस ने आरोपी कार चालक सिद्धार्थ राजू केंगर को हिरासत में लिया है। समाधान कोली और संजोग शिंदे खड़की पुलिस थाने में तैनात थे। उन्हें मार्शल की जिम्मेदारी दी गई थी। वे रविवार को टू- व्हीलर पर रात के समय गश्त कर रहे थे। रात करीब दो बजे बोपोडी चौक से आंबेडकर चौक की ओर जाने वाली सड़क पर अंडरपास के सामने बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों नीचे गिर गये और इस दुर्घटना में कांस्टेबल समाधान कोली की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page