वायरल
युवक के काटने से सांप की मौत
बिहार के नवादा से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक युवक के काटने से सांप की मौत हो गई। घटना 2 जुलाई की है और यह खबर आग की तरह ऐसी फैली की बिहार समेत पूरे भारत में चर्चा का विषय बन गया है। रजौली के जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मंगलवार की देर रात सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने संतोष लोहार नाम के मजदूर को डस लिया, गुस्से में युवक ने भी सांप को काट लिया जिससे सांप की मौत हो गई।
रेलवे के अधिकारियों ने तुरंत युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक को कुछ ही घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉक्टर ने जब संतोष से पूछा कि सांप को काटने में डर नहीं लगा ? तब संतोष ने बताया कि उसके गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार डस ले तो आप उसे दो बार काट लीजिए। इससे आपको सांप का जहर नहीं लगेगा।
