Connect with us

वायरल

100 साल की उम्र में फिल्म अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

नासिक। कई हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकीं हिन्दी फिल्म जगत की मशहूर और प्रख्यात अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का निधन हो गया है। 100 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इस खबर की जानकारी मिलते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।

बता दें कि, बिस्वास की निधन की पुष्टि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा की गयी है। उसने इस जानकारी को साझा करते हुए अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बीते बुधवार को नासिक स्थित अपने आवास पर स्मृति बिस्वास ने अपनी अंतिम सांस ली। वहीं गुरूवार को ईसाई रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, 100 वर्षीय स्मृति बिस्वास ने उम्र संबंधी समस्याओं के कारण बुधवार देर रात अंतिम सांस ली। वो नासिक में वन बीएचके फ्लैट में किराए पर रह रही थीं। स्मृति ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। स्मृति बिस्वास ने अपने करियर में हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में काम किया था। उन्होंने किशोर कुमार, बलराज साहनी, गुरु दत्त, वी शांताराम, मृणाल सेन, बिमल रॉय, बीआर चोपड़ा, देव आनंद और राज कपूर जैसे सिनेमा के बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page