वाराणसी
‘श्री हनुमान व्यायामशाला एवं ट्रस्ट’ के तत्वावधान में आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
वाराणसी। 21 जून को 10वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘श्री हनुमान व्यायामशाला एवं ट्रस्ट’ द्वारा आदिकेशव घाट स्थित श्री हनुमान व्यायामशाला आदिकेशव घाट पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमे काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में लोगों को कई प्रकार के योगा के साथ-साथ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम करने की विधि बताई गई साथ में जीवन में योग के महत्व को बताई गई।

श्री हनुमान व्यायामशाला एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया निषाद ने बताया कि, ट्रस्ट द्वारा हर साल योगा दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित की जाती है। इस बार 2024 का थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” रही। योग सिर्फ योग दिवस पर नही बल्कि हर रोज कर अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए। योग शरीर को स्वस्थ के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखती है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री हनुमान व्यायामशाला एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया निषाद, उपाध्यक्ष प्यारेलाल यादव, कोषाध्यक्ष राजेश बिन्द, शम्भू नाथ यादव, सुरेन्द्र नाथ मोर्या, ओमप्रकाश मोर्या,आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
