Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी ने बाबा काल भैरव में टेका मत्था, अमित शाह ने पीएम मोदी के रोड शो की परखी तैयारियां

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 मई के लंका से गोदौलिया तक प्रस्तावित रोड शो से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचे।‌ जहां उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फिर गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों नेताओं ने दशाश्वमेध घाट पर ड्रोन शो का भी आनंद लिया, जिसमें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को दिखाया गया।

Loading...

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मां भगवती की आरती देख मंत्रमुग्ध नजर आए। कभी हाथ जोड़ा तो कभी हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। गंगा सेवा निधि सचिव हनुमान यादव ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चंदन लगाकर स्वागत किया। रविवार को सीएम योगी ने बाबा काल भैरव के धाम पहुंचकर उनका विधिवत दर्शन-पूजन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page