Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन के बाद प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को नामांकन करने के बाद काशीवासियों के साथ संवाद भी करेंगे। सिगरा स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर ‘रुद्राक्ष’ के सभागार में बूथ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न समाज के प्रबुद्धजन को संबोधित करेंगे। भाजपा संवाद के लिए लोगों को आमंत्रित करने में जुट गई है।

रुद्राक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोदी कुछ लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार रात अंतिम मुहर लगा दी। नरेन्द्र मोदी 13 मई को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। वह लंका सिंहद्वार से काशी विश्वनाथ धाम तक रोडशो करेंगे। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर जीत का आशीर्वाद लेंगे।

Loading...

14 मई को सुबह कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां करीब साढ़े 11 बजे पर्चा दाखिल करने के बाद सड़क मार्ग से रुद्राक्ष सभागार जाएंगे। सभागार में मौजूद विभिन्न वर्ग के करीब 1500 लोगों से जुड़ेंगे। सभागार में करीब घंटे भर के कार्यक्रम के बाद मोदी सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page