Connect with us

वाराणसी

मीडिया सेंटर के उद्घाटन पर बोलें अमित शाह – “काशी को कभी छोड़ नहीं सकते”

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कैंट क्षेत्र के होटल डी-पेरिस में मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गृह मंत्री ने मीडिया के लोगों से मिलकर हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी की भव्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि, “काशी का ऐसा व्यवहार और अपनापन है कि काशी को कभी छोड़ नहीं सकते।”

गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए काशी में हैं। शनिवार की शाम गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई।

अमित शाह ने मीडिया सेंटर का शुभारंभ कर दिया है। बीजेपी की ओर से प्रेस को सूचनाएं देने के लिए मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है। यहां से पीएम के रोड-शो, नामांकन व पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान समेत अन्य तरह की जानकारियां दी जाएंगी। ऐसे में प्रधानमंत्री के लोकसभा चुनाव से जुड़ी सभी प्रेसवार्ता आगे से इसी कार्यलय में होंगी। वहीं महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में बनाए गए केंद्रीय चुनाव कार्यलय में संगठन की बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page