Connect with us

अपराध

वाराणसी में अपहरण के बाद मासूम बच्ची से दुष्कर्म

Published

on

Loading...
Loading...

फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात 6 वर्षीय बच्ची का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। आरोपी उसको सुनसान जगह पर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकला। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। फूलपुर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि, आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बच्ची घर के बाहर बरामदे में अपनी दादी, छोटे भाई और बड़ी बहन के साथ सोई थी। उसके पिता घर से कुछ दूरी पर खेत में रखवाली कर रहे थें। जबकि, दादा घर से कुछ कदम की दूरी पर हैंडपंप के पास सोए थें। रात लगभग 11 बजे के बाद बच्ची हैंडपंप पर पानी पीने पहुंची। तभी घात लगाए आरोपी ने उसको अगवा कर लिया। उसके बाद बच्ची को गांव के बाहर एक विद्यालय के नजदीक तालाब के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग गया।

भोर में 3 बजे जब बच्ची को होश आया तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। रोते-बिलखते किसी तरह घर पहुची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे उनके परिवार के लोगों की पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को BHU ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

जानकारी पाकर थाना प्रभारी एसीपी पिंडरा प्रदीप कुमार, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे ।फूलपुर थाना प्रभारी के अनुसार, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page