Connect with us

सियासत

गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो केस में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा सहित 2 पर एफआईआर दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ फेक वीडियो केस में सपा के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी लालजी वर्मा सहित 2 अन्य व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

लालजी वर्मा ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें नामांकन से रोकने के लिए साजिश रची गई थी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें धमकाकर रोकने की कोशिश की थी। वहीं इसी मामले में गुजरात पुलिस ने कांग्रेस नेता सतीश वंसोला और आम आदमी पार्टी के नेता राकेश बारिया को गिरफ्तार किया है। वंसोला जिला कांग्रेस महासचिव और बेरिया दाहोद जिला अध्यक्ष हैं।

इस मामले में गुजरे दिनों गृहमंत्री अमित शाह को एक फेक वीडियो में वायरल होते हुए देखा गया था, जिसमें उन्हें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण अधिकारों को खत्म करने की घोषणा करते हुए दिखाया गया था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस डीपफेक वीडियो के पीछे आरोपियों का मकसद केंद्रीय मंत्री को बदनाम करना था।उन्होंने दावा किया कि उन्हें रोकने की कोशिश हुई, लेकिन सूरत जैसे मामले हर जगह दोहराए नहीं जा सकते। इसके बाद, दिल्ली पुलिस की टीम ने अंबेडकर नगर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page