Connect with us

अपराध

लोहता पुलिस ने 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ताश सहित हजारों रुपए बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की लोहता पुलिस ने रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश देते हुए 7 जुआरियों को सरदार पेट्रोल पम्प के ठीक सामने खड़ी बसों के पीछे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम विनोद गुप्ता, अजय सोनकर, मस्तराम यादव, मनोज विश्वकर्मा, अजीत चौहान‌, जय प्रकाश और संदीप सरोज है। सभी अभियुक्त मूल रूप से वाराणसी के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने इन सभी जुआरियों के पास से कुल 52 ताश के पत्ते, 2640 रूपये, माल फड़ और 2360 रूपये जामा तलाशी से बरामद किया है।

Loading...

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार, उप निरीक्षक विशाल सिंह, हेड कांस्टेबल अजय राय, सत्य प्रकाश, प्रवीण सिंह  और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page