वाराणसी
किताब की दुकान में लगी आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप

वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत विद्यापीठ रोड के पास इंग्लिशिया लाइन स्थित किताब के दुकान में सोमवार को प्रातः काल अज्ञात परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किताबें जलने लगीं। इससे अफ़रा-तफ़री का माहौल कायम हो गया। लोगों ने आगजनी की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दिया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इस आगजनी की वजह से किताबें और स्टेशनरी का सामान जल जाने से लगभग 60 लाख का नुकसान हो गया।


जानकारी के अनुसार, इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में विनोद यादव की कृष्ण बुक एजेंसी का गोदाम है। सोमवार की भोर में गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि इस घटना में लगभग 60 लाख रुपए मूल्य की स्टेशनरी, किताबें जलकर राख हो गई।
