वाराणसी
चौरा माता और मां चंद्रिका देवी का हुआ भव्य श्रृंगार
वाराणसी। लोहता क्षेत्र के बनकट सुरही गांव चंद्रिका भगवती गिरधरपुर मां चौरा माता, मां भगवती, छितौनी का भव्य श्रृंगार किया गया। सायंकाल हवन करने के बाद मां की आरती उतारी गई जो एक घंटे तक चली।

इस दौरान क्षेत्र के बीस गांव के लोग आरती में सम्मिलित हुए। लोगों का मानना है कि अष्टमी की रात मां से जो मन्नत मांगी जाती है वह पूरी होती है। रात में देवी जागरण का भी कार्यक्रम किया गया। जिसमें गायक कलाकार अंशिका सिंह ओम तिवारी द्वारा माता रानी के अच्छे-अच्छे भजन सुनाएं।


यह कार्यक्रम रात पर चला रहा और भक्तगण भजन-कीर्तन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते रहें। ग्राम प्रधान विजय जायसवाल, ग्राम प्रधान पति मनोज कुमार यादव द्वारा अंग वस्त्र देकर गायक कलाकारों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गांव के गणमान्य ओम प्रकाश सिंह, खंजाटी पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोतू पहलवान, अनिल यादव, लक्ष्मन यादव, गुलजार उपाध्याय, भानु सिंह, विकास सिंह, पिंटू सिंह, आकाश सिंह, लकी दिनेश सिंह, रविस सिंह, रतन सिंह, धर्मेंद्र नाथ शर्मा, रोशन सिंह, भूपेश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहें। सुरक्षा की दृष्टिगत सारे मंदिरों पर थाना अध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह के साथ पुलिस के जवान मौजूद रहें।
