Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से इस दिन नामांकन करेंगे नरेंद्र मोदी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में यूपी की सबसे हॉट सीट वाराणसी पर सबकी नजर है। इस सीट से पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन की तैयारी में जुट गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नरेन्द्र मोदी 13 या 14 मई को वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन कर सकते हैं। वह नामांकन के लिए 13 मई को बनारस आ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि, पिछली बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो होगा। अगले दिन वह काशी विश्वनाथ और मॉं गंगा से आशीर्वाद लेकर नामांकन करेंगे। वैसे इस संबंध में पार्टी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन नामांकन की तैयारी के मद्देनजर अधिवक्ताओं का पैनल विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में जुट गया है।

Loading...

पर्चा दाखिले को मिलेंगे छह दिन : पार्टी सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है। वाराणसी में सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में एक जून को मतदान है। इसके लिए सात से 14 मई तक नामांकन होगा। फिलहाल आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के बनारस ऑफिस से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page