Connect with us

अपराध

पुलिस पर धौंस जमाने और वसूली करने वाले 9 फर्जी यूट्यूबर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गौ तस्करों को पुलिस की लोकेशन बता कर ऐंठते थे रूपये

वाराणसी। पुलिस पर धौंस जमाने और वसूली करने के आरोप में लंका पुलिस ने 9 फर्जी यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। यह सभी फर्जी यूट्यूबर आगाज इंडिया न्यूज के हैं। इनमें जितेन्द्र सोनकर, लालबाबू सोनकर (सहायक कैमरा मैन), दिलीप कुमार, अनिल कश्यप (कैमरामैन), प्रकाश शर्मा, गौरव कुमार भारती, आकाश कुमार गौतम (ड्राइवर), मृदुल कुमार तिवारी और श्रवण कुमार (रिपोर्टर) शामिल है।

यह सभी यूट्यूब पर चैनल के नाम पर रात में कैमरे लगी इनोवा गाड़ी लेकर वीडियो बनाया करते थे। चौराहे से लेकर थाने के बाहर तक वसूली और अन्य शिकायत पर वीडियो बनाए जाने की बात इन्होंने पुलिस के सामने स्वीकार की। लेकिन इस वीडियो को कहां प्रसारित कर रहे थे ? इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दे सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी फर्जी चैनल के यूट्यूबर इनोवा कार में बैठे थे। इनके पास एक वाकी-टाकी, फर्जी पहचान पत्र, माइक और रिपोर्टिंग स्टैंड के अलावा मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। यह चौकी और पुलिस बूथ पर जाकर फैंटम में चल रहे पुलिस कर्मियों का लोकेशन पूछते थे।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह लोग गौ तस्करों से मिलकर पुलिस का लोकेशन जानकर गाड़ी पास कराते थे। बदले में गौ तस्कर इन्हें अच्छा खासा पैसा देते थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page