Connect with us

अपराध

जिले में अपाचे बाइक सवार दो युवक लगातार कर रहे लूट, फुटकर माँगने के बहाने दूधिये से साढ़े दस हजार लूटकर हुए फरार

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। अपाचे सवार युवकों ने फिर बनाया एक बुजुर्ग दूधिये को शिकार,अमहट गोरबारिक के निकट छुट्टे माँगने के बहाने छीन लिए 10,500- दस हजार पाँच सौ रुपये, जिले में घूमघूम कर ये गैंग लगातार बना रहा लोगों को अपना शिकारबताते चलें कि इस तरह की वारदात बीते मार्च को भी पीडब्ल्यूडी कर्मी माता प्रसाद के साथ हुई थी जहाँ माता प्रसाद से 12,000 कैश छीनकर अपाचे सवार लूटेरे हुए थे फरार,पीड़ित ने तहरीर दी लेकिन उसके बाद भी नगर कोतवाली पुलिस ने नही दर्ज की एफआईआर।

दरअसल बीते 23 मार्च को होलिका दहन के पहले इसी स्टाइल इस अपाचे गैंग ने लूट की थी।तो वहीं माता प्रसाद प्रजापती (पीडब्ल्यूडी कर्मी) ने बताया कि, जब मैं सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी दफ्तर से भोजन करने दिन में अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। तो दोपहर करीब डेढ़ बजे मुझे बगैर नम्बर प्लेट की काली अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने रोका। उन्होंने मुझे अपना रिश्तेदार बता कर गुमराह किया।

तभी अपाचे पर पीछे बैठे शख्स ने मुझे फुटकर पैसे के बदले बड़ी नोट मांगी मेरी जेब से होली का सामान खरीदने के लिए इकट्ठे रखे 500 के 24 नोट निकालकर मैं रुपया गिन ही रहा था कि काली अपाचे पर पीछे बैठा युवक मेरे हाथों से नोटों की गड्डी झटके से ले लिया और कहा कि लाओ मैं जल्दी से गिन दूँ। मैं नोट गिन कर दे रहा हूं। इतने में बाइक स्टार्ट कर दोनों युवक सिरवारा रोड की तरफ भाग गए। मैंने कुछ दूर दोनों का हल्ला गुहार लगाते हुए पीछा किया था।लेकिन वह फरार हो गए।

एसपी साहब को प्रार्थना पत्र दिया, कोतवाली से फोन भी आया लेकिन मेरा मुकदमा नही दर्ज हुआ,और आज एक घटना और घट गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page