Connect with us

अपराध

विवाहिता ने मायके में किया आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार को शाम लगभग 4:30 से 5:00 बजे के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, भेल से रिटायर्ड कोल्हावन की 29 वर्षीय पुत्री रूबी का विवाह बीते 27 नवंबर 2023 को लोहता निवासी विजय कुमार से हुआ था। मृतका के पिता ने बताया कि, आज दोपहर 2:00 बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। शाम लगभग 4:30 से 5:00 बजे के बीच जब घर वालों ने आवाज दिया तो उसने दरवाजा नहीं खोला।

Loading...

खिड़की से देखने पर देखा कि वह चादर के सहारे पंखे में फांसी लगाकर लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना शिवपुर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पोस्टमार्टम हेतु भेजा।पांच बहनों और एक भाई में रूबी सबसे छोटी थी। रूबी की मौत से उसकी माँ और भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page