अपराध
रिटायर्ड शिक्षिका से धोखाधड़ी करने वाले तीन अन्य अभियुक्त गिरफ्तार
इस मामले में अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक हुए गिरफ्तार
वाराणसी। अपने को पुलिसकर्मी और ट्राई अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाने वाले तीन करोड़ 55 लाख के धोखाधड़ी करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही साइबर क्राइम पुलिस ने की। पुलिस अब तक कुल डेढ़ दर्जन लोगों को साइबर अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसमें से 15 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। जबकि तीन अन्य लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से 18 मल्टीमीडिया मोबाइल, iOS कीपैड, जिसकी कीमत 8 लाख बताई गई है। इसके अलावा पांच फर्मों की मुहरें, विभिन्न बैंकों की 25 चेकबुक, आधार कार्ड, 14 सिम कार्ड, 20 मोबाइल में प्रयुक्त सिम कार्डएक लैपटॉप, तथा नगद रुपए बरामद किए।
डीसीपी क्राइम चंद्रकांत मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस संबंध में जानकारी दी।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा, उपनिरीक्षक सतीश सिंह, हेड कांस्टेबल श्याम लाल गुप्ता, आलोक कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल पुनीत यादव आदि शामिल रहें।
