अपराध
जिले में रिक्शा चालक समेत दो ने की खुदकुशी
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर गांधीनगर वार्ड नंबर 1 में शुक्रवार को सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने चिल्लाने पर आसपास के लोग भी जुट गए थे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रामबली हरिजन (50 वर्ष) ने शुक्रवार को सुबह अपने कमरे में पंखे के सारे गमछे से फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने जब उसे जगाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। ज्यादा देर होने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिवार के लोगों के अनुसार, रामबली नशे का आदी था ।वह रिक्शा चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को मंडुवाडीह इलाके के बरेका परिसर स्थित एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली विवाहिता प्रीति बिंद (35) ने शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक विवाहिता अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई। जिनमें एक दो वर्षीय पुत्र ( विराट ) और एक 4 वर्षीय पुत्री ( मिठ्ठी ) हैं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला का पति रामलाल बरेका के एक बंगले में सर्वेंट क्वार्टर में रहकर मेंटेनेंस का कार्य करता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
