अपराध
पुलिस मुठभेड़ में विजय नारायण सिंह का हत्यारोपी 48 घंटे में किया गया गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद
सुल्तानपुर। विजय नारायण हत्याकांड के आरोपी को पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा की पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक और पिस्टल बरामद हुई है। ऐसे जघन्य अपराध होने के बाद भी सोमेन बर्मा ने टीम गठित कर आख़िरकार 48 घंटे में आरोपी को धर दबोचा।

बताते चलें कि डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड के सह आरोपी विजय नारायण सिंह की बीते दिनों हत्या हो गई थी। इस हत्या के मुख्य आरोपी अजय सिंह को कोतवाली नगर व बंधुआकला पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अजय सिंह के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला चिकित्सालय) सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक बिना नंबर की बाइक व एक पिस्टल बरामद हुई है।

तो वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद ने बताया कि, बीती रात मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि अंबेडकरनगर जिले के महरूआ निवासी अजय सिंह सिलावट दूबेपुर से बंधुआकला होकर लखनऊ निकलने की फिराक में है। इस सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस व बंधुआकला पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। अजय बाइक से जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे रोकना चाहा तो खुद को घिरा देख अजय सिंह ने फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की।एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ा और लेकर सीधे राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला चिकित्सालय) सुल्तानपुर लेकर आयी। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
साथ ही साथ अवगत कराते चले कि, रविवार की रात कोतवाली नगर के दरियापुर तिराहे के पास होटल पल्लवी में विजय नारायण सिंह सथियों के साथ पार्टी कर रहे थे। यही दीपक मिश्रा की विजय से कहासुनी हुई तो दीपक ने अजय को फोनकर बुला लिया। अजय के आने के बाद बात बढ़ी तो अजय ने पिस्टल निकालकर विजय और अनुज को गोली मार दी थी। इसमें विजय की मौत हो गई और अनुज का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह की तहरीर पर शूटर अजय सिंह सिलावर, दीपक मिश्रा, जयंत मिश्रा, डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी, डॉक्टर घनश्याम के दो भाई अज्ञात, उनके साले विनय तिवारी समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
