अपराध
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी। गुरुवार को मंडुवाडीह क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर सोनू यादव की गोली मारकर हत्या हो गई थी। बुलेट पर सवार चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देने के बाद मौके से तत्काल फरार हो गए थे। घटना के दो दिन बाद वाराणसी की मंडुवाडीह पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्तों को शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक 9 एमएम की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार हुए तीनों अभियुक्तों का नाम सुनील कुमार पटेल, अभिषेक पटेल उर्फ कल्लू और अजीत कुमार पटेल है। तीनों भूल्लनपुर, मंडुवाडीह, वाराणसी के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद इन सभी के ऊपर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, भारत उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव, पवन यादव, चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार राय, शक्ति सिंह आदि समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहें।
