Connect with us

राष्ट्रीय

Breaking: वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, योग करते समय सिर में लगी थी चोट

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडीस का सोमवार को निधन हो गया। वो 80 साल के थे। इसी साल जुलाई में सिर उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

राज्यसभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडिस की योग का अभ्यास करते समय सिर में चोट लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। 80 वर्षीय कांग्रेस नेता को घर पर योग करते समय गिरने और सिर में चोट लगने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Loading...

ऑस्कर फर्नांडिस को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता था। फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे। इसके अलावा वह दिवंगत पूर्व पीएम राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page