Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय यदुवंश परिषद ने आशापुर चौराहे पर अखिलेश यादव का फूंका पुतला

Published

on

वाराणसी‌। स्थानीय थाना क्षेत्र के आशापुर चौराहे पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का राष्ट्रीय यदुवंश परिषद के लोगों ने पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी प्रीतम सिंह एवं भाजपा नेता अंकित यादव ने कहा कि, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आजमगढ़ दौरे पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि, कठपुतली के बारे में बहुत सुना था, कठपुतली पहली बार देख रहे हैं। उन्होंने कहा था कि जिनकी बात की डोरी भी किसी और के हाथ में हो वह क्या बोल रहा है खुद नहीं समझ पाएगा इसलिए आजमगढ़ की जनता कह रही है, कि जिन को यह ना मालूम हो की क्या कहना है, उनको कौन सुनेगा।

जवाबी हमला करते हुए इन लोगों का कहना है कि मोहन यादव पूरे देश के इकलौते यादव मुख्यमंत्री हैं। इन लोगों ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा यादव समाज का अपनी राजनीति के लिए उपयोग किया है, इसलिए कोई भी सामान्य परिवार का कोई व्यक्ति राजनीति में आगे बढ़ता है, तो अखिलेश यादव उसका विरोध करते हैं।

इन लोगों ने कहा कि पुतला दहन सिर्फ एक शुरुआत है, इस बात के लिए माफी मांगे जाने तक यह कार्य जन आंदोलन के रूप में चलता रहेगा। इस इस दौरान मौके पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page