Connect with us

वाराणसी

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोहनिया के स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़ाव गांव के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को सायं काल लगभग 7 बजे गेट संख्या 6 सी /सी पर विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से जयप्रकाश उर्फ महेश पटेल 26 वर्षीय तथा चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहा अल्लोपुर गांव निवासी शिवम पटेल उम्र 17 वर्ष सहित दोनों युवको की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक रेलवे लाइन पार कर रहे थे उसी समय इलाहाबाद की तरफ से बनारस की ओर जा रही विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जयप्रकाश उर्फ महेश पटेल मजदूरी का काम करते थे उनके पिता रमेश उर्फ कल्लू माता सुशीला देवी पत्नी तारा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक जयप्रकाश तीन भाई एक बहन तथा एक पुत्र है। दूसरा मृतक शिवम पटेल के पिता दयाशंकर पटेल, माता संजू देवी सहित परिजनों का रो रो का बुरा हाल था। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा और अविवाहित था। करौदी से आईटीआई का छात्र था।

Loading...

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे आरपीएफ के साथ पहुंचे रोहनिया पुलिस ने उक्त दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page