वाराणसी
वाराणसी : कांग्रेस ने दिलीप चौबे को बनाया जिला किसान कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के संस्तुति पर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी (पूर्वी जोन) के अध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी द्वारा वाराणसी के खजुरी निवासी दिलीप चौबे को जिला किसान कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाया गया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस दिलीप चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गाँधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के हाथों को मजबूत करते हुए निष्ठापूर्वक पार्टी को मजबूत करेंगे।
परिचय – दिलीप चौबे कांग्रेस के निष्ठावान व जुझारू सिपाही वह पंडित स्व. रामप्रवेश चौबे के सबसे छोटे सुपुत्र है। एक समय कांग्रेस के मजबूत स्तम्भ के साथ साथ पंडित स्व.कमलापति त्रिपाठी के अभिन्न सहयोगी थे पंडित स्व. रामप्रवेश चौबे। साथ ही यह परिवार 3 पीढ़ियों से कांग्रेस के साथ है व सक्रिय भूमिका में अपना योगदान देता रहता है। दिलीप चौबे के बड़े भाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश चौबे हैं। दिलीप चौबे अपने राजनैतिक सफर में जिला पंचायत सदस्य, पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके हैं। साथ ही वह कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किये हैं। अभी वह जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर कार्यरत हैं। दिलीप चौबे लगातार कांग्रेस के प्रति अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहते हैं व जनमुद्दों पर सँघर्ष इनकी पहचान है इसलिए पार्टी ने इनपर भरोसा जताया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस वाराणसी दिलीप चौबे ने कहा कि, मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा कर दायित्व देने के लिए मैं शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं, मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के हाथों को मजबूत करते हुए निष्ठा पूर्वक पार्टी को मजबूत करेंगे। साथ ही किसानों की आवाज से इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का कार्य करेंगे। किसानों के हितों के लिए मैं वर्षों से सँघर्ष करते आया हूँ और अब और मजबूती से कार्य करूंगा। एक बार पुनः हम नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस दिलीप चौबे के मनोनय पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ,पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्रा , वरिष्ठ नेता सतीश चौबे, वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, गुलशन अंसारी, पूर्व नगरपालिका रामनगर चेयरमैन रेखा शर्मा, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, फ़साहत हुसैन, डॉ राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, रोशनी जायसवाल,अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, मनीष चौबे, चंचल शर्मा ,मयंक चौबे ,रोहित दुबे इत्यादि शामिल रहे।