Connect with us

सियासत

जेल में कैसी कटी हेमंत सोरेन की रात ? जिस बैरक में थे लालू, उसी में शिफ्ट हुए सोरेन

Published

on

Loading...
Loading...

जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागृह में भेज दिया। सोरेन ED की विशेष अदालत से सीधा जेल पहुंचे। कारागार के अंदर हेमंत सोरेन को कैमरे की निगरानी में रखा गया है। जेल के अंदर उनका ठिकाना है- अपर डिवीजन सेल। इस सेल में राजनीतिक बंदियों को रखा जाता है।

जेल में हेमंत के पहुंचते ही बंदियों में इस बात को लेकर काफी चर्चा थी। सभी बंदी हेमंत सोरेन को देखना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से किसी बंदी को हेमंत के करीब नहीं जाने दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री पर जेल प्रशासन की विशेष नजर है। जेल प्रबंधन ने पहली रात हेमंत सोरेन को खाने में रोटी-दूध और आलू-गोभी की सब्जी खाने को दिया। रात आठ बजे तक खाना खाने के लिए हेमंत सोरेन से दो बार पूछा गया। उन्होंने मना कर दिया लेकिन बाद में खाना खा लिया।

कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था कारागृह- पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ,सदर थानेदार और खेलगांव थानेदार स्काट कर रहे थे। जेल तक पहुंचाने के लिए ईडी के अधिकारी भी साथ में थे। उनके पहुंचने की सूचना से जेल के समीप सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। किसी वाहन चालक को आने जाने नहीं दिया जा रहा था। हेमंत जब जेल में प्रवेश कर गए तब आम लोगों के लिए यातायात सामान्य हुई। जेल परिसर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरने के बाद बिना किसी से कोई बातचीत किए जेल परिसर में प्रवेश कर गए। जेल प्रशासन को जैसे सूचना मिली कि पूर्व मुख्यमंत्री को जेल लाया जा रहा है तो तीन वार्ड की सफाई की गई। इसमें एक वार्ड वह भी था, जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रहते थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page