Connect with us

वाराणसी

कोहरे के प्रकोप से बनी रही आफत, धूप निकलते ही लोगों को मिली राहत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी समेत पूर्वांचल के तमाम जिलों में ठंड और कोहरे से अभी तक लोगों को निजात नहीं मिली है लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार धूप खिलने की वजह से कुछ राहत जरूर मिली है। मंगलवार को दोपहर में धूप तो खिली रही, लेकिन शाम होते ही कोहरे का सितम जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक चाय की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। वहीं बुधवार सुबह 11 बजे हल्की धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। नगर निगम के द्वारा अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से विभिन्न क्षेत्रों के लोग लकड़ी, टायर, पेपर – पाॅलीथीन इत्यादि जलाकर आग तापते हुए दिखाई दिए।

Loading...

इस बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन पाण्डेय ने जयदेश न्यूज़ को बताया कि, ठंड का असर अगले 10 दिनों तक बना रहेगा। फिलहाल बारिश होने की संभावना न के बराबर है। वसंत पंचमी के बाद ठंड का असर काफी कम हो जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page