Connect with us

वाराणसी

अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध करें कार्यवाही: डीसीपी अमित कुमार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने सभी एसीपी और थानेदारों के साथ रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में बैठक किया। इस दौरान उन्होंने अराजकतत्वों पर बराबर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए और थानेदारों को पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भी आदेश दिया। डीसीपी ने समीक्षा बैठक में कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। जिले की सीमाओं से लगे बैरियरों पर वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाएं।

Loading...

डीसीपी ने आगे कहा कि, अपने- अपने थाने के चुनाव रजिस्टर का अवलोकन कर लें। क्षेत्र के सभी पोलिंग स्टेशनों की स्थिति का जायजा भी देखें। लोकसभा चुनाव में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर अवैध शराब, मादक पदार्थ और अवैध शस्त्रों की तस्करी में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। अपराधियों (हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर) की चेकिंग कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। इस मीटिंग में एडिशनल डीसीपी गोमती जोन/वरुणा जोन/अपराध, एसीपी सारनाथ, रोहनिया, कैण्ट तथा वरुणा जोन के सभी थाना प्रभारी व वरुणा और गोमती जोन के सभी चुनाव मुंशी मौजूद रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page