Connect with us

पूर्वांचल

संत जनों के स्वागत के लिए भगवामय हुआ रेलवे स्टेशन

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद मेनका गांधी के पत्र के बाद रेलवे स्टेशन को सजाकर किया गया भगवामय

सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सचिंदर मोहन शर्मा को 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन की साज- सज्जा के लिए पत्र लिखा था। पत्र के बाद रेलवे प्रशासन ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे साधु- संतो को लेकर रेलवे स्टेशन को सजाने काम पूरा कर लिया है।‌ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को फूल व पूरे परिसर को भगवा कपड़े से सजाया गया हैं। आने वाले साधु-संतो के ठहरने के लिए वर्तमान पुरुष प्रतीक्षालय को रेड मैट लगाकर सुसज्जित किया गया है।

कल देर शाम विभाग प्रचारक श्री प्रकाश,जिला प्रचारक आशीष,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, भाजपा नेता रूपेश सिंह,मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी,प्रदीप यादव आदि ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। देश के विभिन्न हिस्सों से रेलवे स्टेशन पहुंच रहे साधु संतों का भव्य स्वागत किया जाएगा।इसके बाद उनको यहां से चार पहिया गाड़ियों से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page