पूर्वांचल
कार सेवकों को अयोध्या में सम्मानित करेंगे तोगड़िया, सभी से रामलला का जश्न मनाने की अपील
चंदौली। क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लच्छू ब्रम्ह बाबा मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार शाम तीन बजे विहिप कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया मौजूद थे। उन्होंने हिन्दू युवाओं में प्रभु श्री राम मंदिर के प्रति जोश का संचार किया। विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि, मुगल साम्राज्य में अनेकों मंदिरों को तोड़कर उस पर मस्जिद बनाने का काम किया गया। बहुत संघर्षों तथा 500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद आज प्रभु श्री राम को घर मिला है। आगे उन्होंने कहा कि, लोगो के सहयोग से अयोध्या में प्रभु रामचन्द्र जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। आप लोग 22 जनवरी को एक संकल्प जरूर लेना कि अपने अंदर की एक बुराई को हम जड़ से समाप्त करेंगे।
तोगड़िया ने हिन्दू रक्षा निधि कार्यक्रम में उपस्थित होकर क्षेत्रिय हिन्दू समाज को 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोगों को अपने -अपने गांव में तथा क्षेत्र के प्रत्येक मंदिरों की साफ सफाई, भजन कीर्तन तथा पूजा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकमल दास, भाजपा नेता विवेक कैलाश नाथ सिंह यादव, दीनानाथ पाण्डेय, गणेश सिंह के अलावा विहिप के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया।