Connect with us

पूर्वांचल

चौकी प्रभारी पर अधिवक्ता को थप्पड़ जड़ने का आरोप, वकीलों का हंगामा

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। दुद्धी चौकी इंचार्ज पर वकील साथी को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने रविवार को जमकर हंगामा मचाया। थाने पहुंचे अधिवक्ताओं ने चौकी प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर अधिवक्ता किसी तरह शांत हुए।

Loading...

रविवार को दुद्धी चौकी में एक अधिवक्ता के पारिवारिक विवाद के मामले में बातचीत चल ही रही थी, इतने में चौकी इंचार्ज ने अन्य अधिवक्ताओं को बाहर कर दिया और संबंधित अधिवक्ता को कार्यालय में बंद कर थप्पड़ जड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर अधिवक्ता उग्र हो गए और हंगामा करते हुए चौकी प्रभारी को हटाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर पहुंचे सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल और प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने अधिवक्ताओं की बात सुनते हुए किसी तरह मामले को शांत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page