Connect with us

राष्ट्रीय

पीएम मोदी देश की जनता को लोकार्पित करेंगे अटल सेतु

Published

on

देश का सबसे लंबा और आधुनिक समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला यह पुल देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल है जो 22 किलोमीटर लंबा है। इससे दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी आसानी से तय हो जाएगी और समय भी कम लगेगा। इस पुल का पूरा नाम “अटल बिहारी वाजपेई शिवडी न्हावाशेवा अटल सेतु” है।

अटल सेतु से हर गाड़ी का करीब 700 रुपये का फ्यूल बचेगा। इस पुल को बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही पुल AI वाले 400 सीसीटीवी कैमरे से लैस है। इससे सुरक्षा के लिहाज से मदद मिल सकेगी। यदि कोई गाड़ी खराब होती है और पुल पर कोई रुकता है या फिर कोई संदिग्ध दिखता है तो ये कैमरा तुरंत कंट्रोल रूम को खबर कर देगा। इस पुल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके नीचे से दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज निकल सकता है। यह पुल 18,000 करोड़ रूपये की लागत से बना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page