Connect with us

वाराणसी

गंगा घाटों पर देव दीपावली के पश्चात घाटों एवं गंगा नदी में कराया गया सफाई कार्य

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: गंगा घाटों पर सम्पन्न देव दीपावली पर्व कार्यक्रम के पश्चात नगर निगम, वाराणसी के द्वारा रात्रि में ही सफाई अभियान के अन्तर्गत सभी घाटों पर स्वच्छता बनाये रखने के लिये व्यापक स्तर पर गंगा नदी के सभी घाटों पर स्वास्थ्य निरीक्षकों, सफाई सुपरवाइजरों, 300 सफाई कर्मचारियों की तैनाती करते हुये सफाई कार्य कराया गया।

Loading...

नगर निगम, वाराणसी के द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा० एन०पी० सिंह के नेतृत्व में 300 कर्मचारियों के द्वारा देव दीपावली कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात रात्रि में सभी गंगा घाटों पर जलाये गये दीयों का उठान, घाटों की सफाई व घुलाई, घाटों पर बिखरे पूजन सामग्रियों की सफाई एवं उठान का निस्तारण कराया गया। अस्सी घाट से नमो घाट तक ट्रेस स्कोमर मशीन के माध्यम से गंगा नदी में तैर रहे माला, फूल, प्लास्टिक की बोतल इत्यादि की सफाई का कार्य कराया गया, गंगा नदी की सफाई के दौरान साफ कराये अपशिष्ट को मात्रा लगभग 21 टन थी। घाटरों को सफाई कार्य में आवश्यक उपकरण यथा-जे०सी०बी, हापर, ट्रैक्टर, बाहनों, सफाई उपकरणों तथा मे० वाराणसी वेस्ट सोल्यूशन का सहयोग लिया गया। नगर निगम, वाराणसी के द्वारा वर्तमान समय में भी सभी गंगा घाटों पर निरन्तर सफाई का कार्य किया जा रहा है। सुलभ संदर्भ हेतु किये गये गंगा घाटों की फोटो संलग्न है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page