अपराध
कैण्ट पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 6090 रु0 व ऑटो बरामद
वाराणसी। वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0529/23 धारा 379/ 411 भादवि थाना कैण्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण नानक शाह पुत्र स्व० निजाम शाह निवासी हरहुआ पुलिस चौकी के सामने डीह बाबा मंदिर के पास हरहुआँ थाना बड़ागांव जिला वाराणसी, सलीम शाह पुत्र स्व० निजाम शाह निवासी हरहुआ पुलिस चौकी के सामने डीह बाबा मंदिर के पास हरहुओं थाना बड़ागांव जिला वाराणसी को दूरदर्शन टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 6090/- रुपया नगद व घटना में प्रयुक्त 01 बजाज ऑटो को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण 23 नवंबर 2023 को वादी मुकदमा श्री कन्हैया तिवारी पुत्र स्व० नथुनी तिवारी निवासी लोढान क्राइस्ट नगर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी ने 06 नवंबर 2023 को अज्ञात टेम्पू चालक द्वारा उनका पर्स जिसमे 12500/- रुपये, ATM, अधार व पैन कार्ड तथा कुछ कागजात चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर थाना कैन्ट मे मु0अ0सं0-0529/23 धारा 379 IPC पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सूर्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है।
अभियुक्त नानक शाह ने पूछताछ करने पर बताया कि कभी में तो कभी मेरा ये सगा भाई सलीम शाह सवारी बनकर पीछे बैठ जाते हैं व दोनो ही आटो चला लेते हैं। हम दोनों रास्ते में बुजुर्ग लोगो को अपने ऑटो में बिठाकर उनकी जेब से या उनका पर्स से या उनके बैग से सामान व रुपयों को चुरा लेते हैं, फिर चोरी का सामान व रुपये को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं। अभी 10 से 15 दिन पहले ही एक बुजुर्ग व्यक्ति का पर्स चोरी किया था जो लाल रंग का पुराना पर्स था जिसमें 10 से 12 हजार रुपया, आधार कार्ड, पैन कार्ड व कुछ कागज भी थे। पर्स पुराना था इसलिये पर्स व कागजों को रास्ते में फेंक दिया था। रुपयों को हम लोगों ने आपस में बांट लिया था और आटो का सामान व आटो की किस्त जमा कर दी व घर का राशन भरवा दिया था। हमारे पास बस यही रुपये बचे हैं।
