Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के शहरी इलाकों में आज से 24 घंटे तक नहीं होगी पेयजल आपूर्ति

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: शहरी इलाकों में 21 और 22 नवंबर को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसका असर पांच लाख की आबादी पर पड़ेगा। लिहाजा, जलकल ने पानी भंडारण की सलाह दी है।
जलकल के सचिव सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि शहरी इलाकों में 21 नवंबर को अपराह्न बाद चार बजे से 22 नवंबर को अपराह्न बाद चार बजे तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 22 नवंबर को चार बजे तक आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि नलकूप चालू रहेंगे। इससे पेयजल का गंभीर संकट नहीं आएगा। सिस वरुणा पेयजल योजना प्रायरिटी वन के तहत मरम्मत कार्य होना है। भेलूपुर स्थित डब्ल्यूटीपी के दो सीडब्ल्यूआर की मरम्मत कराई जाएगी। आम जनता से पानी भंडारण की अपील की गई है। महमूरगंज, कोतवाली, भेलूपुर सहित शहर के अन्य इलाकों में सतर्कता बरतनी जरूरी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page