Connect with us

वाराणसी

नथुनी गौतम अध्यक्ष, मनोज कुमार बने महामंत्री, नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी जम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । मानव सेवा परमो धर्म की युक्ति को चरितार्थ करते मुम्बई में दिव्यांगजनो की सेवा सुश्रुषा कर हस्ताक्षर के रूप में नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ संस्था की पहचान बना चुके राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रियुगीनाथ दुबे ( टी एन दुबे ) ने मंगलवार को अपने वाराणसी प्रवास के दौरान संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से यहां पर जिलाध्यक्ष के रूप में नथुनी गौतम तथा जिला महामंत्री के रूप में मनोज कुमार को अपने संगठन के कमान की जिम्मेदारी सौंपी ।

Loading...

इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि दिव्यांगजनो की सेवा करके जो आत्मसंतुष्टि मिलती है वह कहि और नही मिलती । उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री से आग्रह करते हुए दिव्यांगजनो की निःस्वार्थ सेवा का निर्देश दिया । संगठन विस्तार के अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अरुण कुमार सिंह ( पत्रकार ), प्रमुख समाजसेवी डॉ इंद्रजीत पांडेय, जयदेश न्यूज़ के एमडी आशुतोष जायसवाल मौजूद रहे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page