Connect with us

वाराणसी

भूख हड़ताल पर विद्युत संविदाकर्मी निदेशक कार्यालय पर दिया धरना

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। भिखारीपुर स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पूर्वांचल विद्युत भवन के सामने विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ और विद्युत संविदा मजदूर संगठन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है। सैकड़ो की संख्या में बैठे भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का दल जमकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ 5 सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठा है|

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में विद्युत मजदूर संगठन, विद्युत संविदा मजदूर संगठन, विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के लोग बैठे हुए हैं। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के मुख्य महामंत्री पुनीत राय को डीम द्वारा बुलाया गया है जहां पर 5 लोगों का एक दल प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से मुलाकात कर अपने पांच सूत्री मांगे रखेगा। पूर्वांचल के विभिन्न स्थान से संविदा मजदूर इकट्ठा हुए हैं तथा 5 सूत्री मांगों को लेकर बैठे हुए हैं।

विद्युत संविदा कर्मचारियों पांच सूत्री मांगे इस प्रकार है
निकले गए आउटसोर्स संविदा कर्मियों को पुणे कर पर वापस लिया जाए।
आउटसोर्स सो के स्थान पर भूतपूर्व सैनिकों को रखे जाने का आदेश वापस लिया जाए।
आउटसोर्स संविदा श्रमिकों को 22000 रुपए लाइनमैन सो को ₹25000 तथा कंप्यूटर ऑपरेटर को 30000 वेतन दिया जाए।

आउटसोर्स संविदा कर्मियों को कार्य करने की आयु सीमा 55 वर्ष से बढ़कर 60 वर्ष किया जाए।
संविदा कर्मियों को हटाए जाने हेतु प्रबंध निदेशक (डिस्काम) को दिया गया अधिकार पुनः बहाल किया जाए।

Advertisement

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से मिलने मुख्य रूप से पुनीत राय, वेद प्रकाश राय, इंद्रेश राय सहित अन्य दो लोग अपनी मांगों को लेकर मिलने गए हुए हैं। पुनीत राय ने वार्ता करते हुए कहा कि अगर हमारे पांच मुख्य बिंदुओं पर निदेशक द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोगों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page