Connect with us

वाराणसी

अवैध निर्माण के विरूद्ध वार्ड-चेतगंज के प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी जोन-3 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।
अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
वार्ड- चेतगंज
भरत यादव पुत्र स्वर्गीय कुबेर यादव द्वारा चेतगंज वार्ड के अंतर्गत मकान नं०-सी 14/ 165 सोनिया रोड पर अवैध निर्माण किया गया था। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध निर्माण के विरूद्ध आज वार्ड-चेतगंज के प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी, प्रमोद तिवारी, अवर अभियंता, पी. एन.दुबे
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा आम जन-मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page