Connect with us

वाराणसी

कैण्ट पुलिस टीम द्वारा 12 घण्टे के अंदर मोबाईल छिनैती की घटना का हुआ सफल अनावरण, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त केन्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सहायता से थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0381/ 23 धारा 392/411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण प्रतीक पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय निवासी निजामुद्दीनपुर नरायनपुर थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर व अनन्त राय पुत्र राकेश राय निवासी ग्राम बलुआ थाना भावरकोल जिला गाजीपुर को आज ताज होटल के सामने रोड पर स्थित छोटी कटिंग मेमोरियल के ग्राऊंड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page