Connect with us

वाराणसी

बुजुर्गों को सताया तो अफसर पहुचेंगे घर होगी कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्प लाइन नंबर शुरू: 14567

वाराणसी।।बुजुर्गों को परेशान करने वालो की अब खैर नही है।ऐसे लोगो की समाज कल्याण विभाग के सिनियर सिटिजन अफसर पुलिस के साथ मौके पर जाकर खबर लेंगे। प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने केंद्र सरकार की योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का उत्पीड़न रोकने और उनकी अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन शुरू की है इस व्यवस्था की तरफ पुलिस और समाज कल्याण विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे, यदि किसी बुजुर्ग को कोई परेशानी आती है तो वह टोल फ्री नंबर 14567 पर डायल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है जिस पर तुरंत समाज कल्याण विभाग व पुलिस मिलकर कार्रवाई करेंगे बता दें कि 14567 टोल फ्री नंबर पर लगातार रोज काफी संख्या में मामले दर्ज होते हैं जिसका निस्तारण भी जल्द से जल्द करा दिया जाता है, दर्ज हुई शिकायत में ज्यादातर पारिवारिक उत्पीड़न, पेंशन जारी न होना, पेंशन के लिए केवाईसी की दिक्कत, जमीन जायदाद के झगड़े होते हैं।

Loading...

हेल्पलाइन पर बुजुर्गों की समस्या सुनकर सिर्फ उनकी काउंसलिंग ही नहीं बल्कि फैसला आदेश है कि मौके पर समाज कल्याण विभाग के कार्मिक भेजे जाएंगे और बुजुर्गों से बात भी करेंगे।

अगर बुजुर्ग पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं तो संतानों रिश्तेदारों से लिखित में भविष्य में परेशानी ना करने का लिखित आश्वासन लिया जाता है संबंधित रिश्तेदार पड़ोसी विभागीय अधिकारी से संपर्क कर समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे अगर किसी ने अभद्रता या मारपीट की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page