Connect with us

वाराणसी

प्रशिक्षित स्वावलम्बी युवतियों को काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट बांटेगा सिलाई मशीन, कंप्यूटर शिक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को भी मिलेगा लैपटॉप

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। अन्नपूर्णा मठ मन्दिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र ट्रस्ट निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के सत्रान्त के अवसर पर 225 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण-पत्र एवं सिलाई मशीन प्रदान करेगा, उक्त कार्यक्रम आर्य महिला पी०जी० कॉलेज के सभागार में सम्पन्न होगा। अन्नपूर्णा मन्दिर के महन्त शंकर पुरी जी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अन्नक्षेत्र ट्रस्ट महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ स्वावलम्बी भी बना रहा है जिससे वर्तमान दौर में उन्हें आजीविका के लिए कहीं अन्यत्र न भटकना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि जिन महिलाओं का प्रशिक्षण सत्र 2020-2021 में पूर्ण हो गया था और कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण सिलाई मशीन नहीं मिल पाया था इस वर्ष उन सभी 104 प्रशिक्षित महिलाओं को भी सिलाई मशीन वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ट्रस्ट विगत कई वर्षों से अनेकों कार्य समाजहित हेतु करता आ रह है और आगे भी करता रहेगा। साथ ही यह भी बताया कि संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के सत्र पूर्ण होने पर डी०सी०ए० एवं टेली कोर्स में प्रथम आने वाले छात्र/छात्राओं को लैपटॉप एवं सभी छात्र/छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया जायेगा|

Loading...

प्रबन्धक काशी मिश्र ने बताया की इस वर्ष महन्त श्री के नेक पहल से दो वर्ष पूर्व प्रशिक्षित महिलाओं को भी मशीन प्रदान किया जायेगा जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। समस्त कार्यक्रम 01 जून 2023 को आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में प्रातः 10 बजे से होगा| पत्रकार वार्ता के दौरान महन्त जी के साथ ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी के०जनार्दन शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page