Connect with us

वाराणसी

पेंशन रथ के स्वागत में उमड़े हजारों कर्मचारी, निकाला वाहन जुलूस

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

हर हाल में पुरानी पेंशन लेकर ही रहेंगे

Loading...

वाराणसी। पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने को लेकर पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच का पेंशन रथ जन-जागरूकता और सरकार का ध्यानाकर्षण किये जाने हेतु अन्य जनपदों से भ्रमण करते हुए वाराणसी जनपद में राजघाट पुल स्थित नमो घाट पर हजारों की संख्या में कर्मचारी उमड़ पड़ा। जहां केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी संयुक्त मंच के संयोजक शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के मण्डल सचिव सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पेशन रथ के साथ आये नेता कामरेड ई जी एन सिंह, इंजीनियर एन डी द्विवेदी अमरजीत मिश्रा, इंजीनियर श्रवण कुमार, रविन्द्र नाथ सिंह का फूल मालाओं से लाद कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।उसके बाद नारे लिखी तख्तियां और नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस की शक्ल में शहर में प्रवेश किया वाहनों पर सवार कर्मचारियों ने जगह जगह रुक कर आम जन में पर्चे बांट रहे थे जिसपर माननीय प्रधानमंत्री जी से एक ही मांग- पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की गई थी के साथ काफिला गोलगड्डा, चौकाघाट,अन्धरापुल चौराहा, लहरतारा, मालगोदाम होते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन स्थित आर एम एस के पास आयोजित सभा में का कामरेड जी एन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पुरानी पेंशन को लेकर विभिन्न राज्यों में हुए आन्दोलन के परिणाम स्वरुप देश के 6 राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है तथा देश के प्रमुख राजनीतिक दल आगामी चुनाव में अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कह रहे हैं। कामरेड इंजीनियर एन डी द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष पी डब्लू डी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कहा कि केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों के साथ शिक्षक समेत अन्य लोगों में भारी आक्रोश को देखते हुए संयुक्त मंच ने एलान किया है है कि कुछ भी हो लेकिन पेंशन हमारा अधिकार है इसे हर हाल में हासिल करेंगे जरुरत पड़ी तो आम हड़ताल और संसद का घेराव करने से भी हम पीछे हटने वाले नहीं है। इंजिनियर श्रवण कुमार एवं अमरजीत मिश्रा ने संयुक्त रुप से पुरानी पेंशन बहाली मंच के आंदोलन की सिलसिले वार जानकारी देते हुए कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी को आन लाइन पिटीशन भेजने का जो निर्णय लिया गया था उसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं देश भर से लगभग एक करोड़ से भी अधिक पिटिशन भेजे गए।आज पुरानी पेंशन की बात पर अर्थव्यवस्था का रोना रोया जा रहा है, जबकि नेताओं को मनमानी पेंशन दी जा रही है। संयुक्त मंच वाराणसी के संयोजक शशिकान्त श्रीवास्तव ने कहा कि हम राजनीति नही करना चाहते लेकिन कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को हम छोड़ भी नहीं सकते। कामरेड सुनील सिंह मण्डल सचिव नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने कहा कि हमारा संकल्प है पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होने तक हम खामोश नहीं रहेंगे और आन्दोलन के अगले चरण में 21 जून को लखनऊ और जुलाई अगस्त में मानसून सत्र के दौरान हमारे नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव व संयुक्त मंच के राष्ट्रीय संयोजक शिवगोपाल मिश्रा जी के आह्वाहन पर दिल्ली कूच किया जायेगा। इस अवसर पर सर्वश्री दीपेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पाण्डेय, श्यामराज यादव, सुधांशु सिंह, मान सिंह, बाबू लाल मौर्य,दिनेश सिंह, राजकुमार,डी के सिंह, सुभाष शाह, राम चन्द्र गुप्ता, अरविन्द पटेल, यशोवर्धन त्रिपाठी,राजीव पाण्डेय, राजीव कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ यादव,ई मनीष चौबे,ईअखिलेश चौहान,ई आर सी श्रीवास्तव सुनील कुमार श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, ओम रावत, कौशलेंद्र सिंह,रामकुमार गुप्ता,प्रसून श्रीवास्तव,अजीत कुमार सिंह, हरेन्द्र यादव,जटाशंकर यादव, विवेक रघुवंशी, योगेंद्र राय, अरविन्द श्रीवास्तव,अभिषेक वर्मा रणजीत सिंह शिव कुमार यादव अनंत सिंह एसपी राय, राजेश्वर पाण्डेय, शैल कुमारी,वीना सिंह, जी के बरुआ, प्रदीप कुमार, प्रकाश यादव, वेद प्रकाश सिंह, रविंद्र शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार,प्रवीण वर्मा,आलोक भट्टाचार्य,शशिकांत, वाचस्पति मिश्र, अरविंद दुबे, आलोक दुबे,अभिषेक, राजेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, कौशल पाठक, अविनाश मौर्य कन्हैया यादव, वीरेंद्र कुमार, अंजनी सिंह, अतुल श्रीवास्तव, प्रशांत, संजय धर दुबे, राजबली, सत्यप्रकाश पांडेय,शिव शंकर, अतुल कुमार सिंह, काशीनाथ मिश्रा,केशव, धर्मेन्द्र कुमार अवधेश वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page