Connect with us

वाराणसी

चोलापुर पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दानगंज बार्डर के पास से थाना चोलापुर के हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त स्वतन्त्र सिंह उर्फ ताड़क पुत्र मुरारी सिंह निवासी ग्राम तरांव थाना चोलापुर वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज कट्टा 315 बोर व एक कारतूस 303 बोर का बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0-195/2023 धारा
3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page