Connect with us

वाराणसी

जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की जानकारी लेने पुलिस लाइन मैदान पहुंचे

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की जानकारी लेने पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। वहीं मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम एफ.आर. बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों से मिलकर ड्यूटी लेने, ईवीएम प्राप्त करने और अन्य सामग्री लेने के बाद बसों तक सुगमता से पहुंचने के बारे में पूछा और मौके पर स्वयं स्थिति का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन में महापौर तथा पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक सुभाष चन्द्र शर्मा से भी भेंट कर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की जानकारी दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page