Connect with us

अपराध

गैंगस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त सारनाथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराध/अपराधियों की रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलास, सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0- 181/ 23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण बॉबी भारद्वाज पुत्र गोपाल भारद्वाज निवासी 20/205 रुप्पनपुर नटुई थाना सारनाथ वाराणसी व प्रिंस विश्वकर्मा पुत्र राजू विश्वकर्मा निवासी रूप्पनपुर नटुई थाना सारनाथ वाराणसी को आज रिंग रोड अंडर पास पुलिया ह्रदयपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page