Connect with us

वाराणसी

महाप्रबंधक बासुदेव पांडा द्वारा बनारस रेल इंजन कारखाना का औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने औचक निरीक्षण किया । कारखाना पहुँच कर विभिन्न शॉपों का भ्रमण करते हुए रेल इंजन उत्पादन से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया । लोको डिविजन के लोको फ्रेम शाप, लोको एसेंबली शाप, ट्रैक्शन एसेंबली शाप, ट्रक मशीन शाप का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान लोको उत्पादन संबंधी गतिविधियों को देखा तथा वर्तमान में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स जैसे लोको पायलट के औजार रखने हेतु लोको में टूल बाक्स का प्रावधान, लोको की सैंडिंड क्षमता को बड़ाने हेतु माडिफाइड सैंड बाक्स इत्यादि की प्रगति पर डिजाइन एवं शाप के अधिकारियों से चर्चा की । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कर्मशाला की विभिन्न गतिविधियों को देखा तथा शॉप की साफ-सफाई को सराहा । निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस. के. श्रीवास्तव, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, इले. पी. पी. राजू, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, डीजल आर. आर. प्रसाद, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय सहित अन्य संबंधित विभाग अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page