अपराध
चोरों का आतंक,दो अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की वारदात
रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के काशीराम इंद्रपुर निवासी माधुरी गुप्ता ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि अज्ञात चोरों ने रात में घर में घुसकर मेरा मोबाइल व पर्स से नगदी चुरा लिया है।बताया कि मेरा मकान जो प्रथम तल पर है बढ़ती गर्मी में हम सभी बालकनी का दरवाजा खोल कर सोते हैं। जिसका फायदा उठाकर चोर बालकनी के रास्ते घर में घुसा और ओप्पो की मोबाइल व पर्स से दो हजार नगदी पर हाथ साफ कर मुख्य दरवाजा खुला छोड़कर फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ ज्ञानदीप श्रीवास्तव पुत्र अशोक कुमार श्रीवास्तव निवासी खुशालनगर चांदमारी ने शिवपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि भोर में घर के बाहर अपनी यामाहा बाइक नंबर यूपी 65 bl0148 खड़ी कर किसी निजी कार्य से बाहर गया था। लौटने पर देखा कि वाहन आंखों से ओझल थी।पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल कर रही है।
