Connect with us

वाराणसी

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दिवस थीम पर आज लगेगा स्वास्थ्य मेला

Published

on

Loading...
Loading...

स्वस्थ जीवनशैली व आदतों के बारे में जनसमुदाय को करेंगे जागरूक

हर माह की 14 तारीख को विभिन्न विषयों पर लगता है स्वास्थ्य मेला

Loading...

वाराणसी। जनपद के सभी आयुष्मान भारत – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार स्वास्थ्य मेला की थीम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दिवस रखी गई है। सामुदायिक स्तर पर जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए विभाग की ओर से नवीन प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर हर माह की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार अपरिहार्य कारणों से यह स्वास्थ्य मेला 16 अप्रैल (रविवार) को लगाया जा रहा है। इस मेले में जन समुदाय को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। सीएमओ ने सभी सीएचओ को निर्देशित किया कि उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग व जांच करें। इसके साथ ही उन स्वास्थ्यकर्मियों की भी जांच करें जो है रिस्क की श्रेणी में आते हैं। 30 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों का सी-बैक फॉर्म की जनसंख्या गणना करें।
नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ एचसी मौर्य ने कहा कि जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस पर समुदाय में योगा व वेलनेस गतिविधियां की जाएंगी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूक करेंगे। स्वस्थ जीवनशैली व आदतों के बारे में बताएँगे।
उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जन सामान्य को डायग्नोस्टिक सेवाएं, वेलनेस गतिविधियां, औषधि वितरण व ई संजीवनी टेली मेडिसिन सेवाओं के साथ अन्य प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही बाल्यकाल एवं किशोरावस्था संबंधी स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक साधन, संचारी व गैर संचारी रोग नियंत्रण, सामान्य बीमारियां संबंधी सेवा दी जा रही हैं। मेले के सफल संचालन के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले स्वास्थ्य मेलों में सुरक्षित मातृत्व, टीबी, कैंसर व कृमि मुक्ति पर सेवाएं दी गईं थीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page