Connect with us

वाराणसी

अब नौ व 24 ही नहीं, एक व 16 को भी मनेगा पीएमएसएमए दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

हर माह चार बार मनाया जाएगा पीएमएसएमए दिवस

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सभी सीएमओ को पत्र जारी कर दिया निर्देश

Loading...

लक्षित गर्भवती के सापेक्ष कम लाभान्वित होने पर लिया गया निर्णय

वाराणसी। जनपद में अधिकाधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस अब एक और 16 तारीख को भी मनाया जाएगा। अभी तक यह अभियान हर माह की नौ और 24 तारीख चलता रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती की द्वितीय व तृतीय त्रैमास में कम से कम एक बार विशेषज्ञ या एमबीबीएस चिकित्सक की देखरेख में प्रसव पूर्व गुणवत्तापरक जांच एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है। जनपद में यह सुविधा समस्त ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों, जनपदीय महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद सहित प्रदेश में संभावित गर्भवती की संख्या लगभग 67 लाख है लेकिन पीएमएसएमए अभियान के तहत मार्च 2023 तक मात्र 12.55 लाख द्वितीय व तृतीय त्रैमास की गर्भवती ही लाभान्वित हुई हैं। यह कुल लक्षित गर्भवती के सापेक्ष कम है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर निर्णय लिया गया है कि पीएमएसएमए अभियान अब हर माह की नौ एवं 24 तारीख के अलावा हर माह की एक एवं 16 तारीख को भी चलाया जाएगा।
डिप्टी सीएमओ (आरसीएच) डॉ एचसी मौर्य ने बताया कि जनपद में पीएमएसएमए दिवस का आयोजन प्रत्येक माह की नौ तारीख को ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों, जनपदीय महिला/संयुक्त चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल कॉलेज में पूर्व की भांति किया जाएगा। जबकि प्रत्येक माह की 01, 16 एवं 24 तारीख को जनपद स्तरीय महिला व जिला चिकित्सालयों, प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफआरयू) सीएचसी व अन्य सीएचसी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल कॉलेज पर पीएमएसएमए दिवस का संचालन किया जाएगा।
जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता पूनम गुप्ता ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के तहत जनपद में एक अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक 50 हजार से अधिक गर्भवती को लाभान्वित किया जा चुका है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page