Connect with us

वाराणसी

गोवर्धन पूजा समिति ने यादव गांधी चौधरी राजित प्रसाद यादव की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय यादव दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी।खिरकिया घाट स्थित गोवर्धन धामपर शनिवार को गोवर्धन पूजा समिति द्वारा गोवर्धन धारी जी की श्रृंगार आरती के पश्चात “यादव गांधी” की 126वी जन्म जंयती पर राष्ट्रीय यादव दिवस के रुप मे मनाया गया ।यादव ज्योति पत्रिका के संस्थापक सम्पादक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी राजित प्रसाद यादव की 126 वी जन्म जयंती के अवसर पर गोवर्धन धाम मे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष विनोद यादव ने यादव दिवस की देश के सभी यादव बन्धुओं को बधाई दी तथा यादव गांधी के महान सामाजिक योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, सीताराम यादव युपी बाल संरक्षण आयोग सदस्य, ई० अशोक यादव , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव प्रोफेसर, रामलोचन यादव, राजाराम यादव ,शिवअधार यादव, कैप्टन जयवीर सिंह यादव, सुबेदार यादव, अमरदेव यादव पिन्टू, ज्ञान प्रकाश यादव ,विजय यादव, अशोक ढुल्ली यादव ,दिनेश यादव पप्पू,पारस यादव पप्पू, राजकुमार यादव ,जयहिंद यादव ,छती यादव ,विनोद यादव, श्रीराम यादव ,जयहिंद पहलवान ,अभय स्वाभिमानी, बृजेश सलवान, श्रीप्रकाश यादव, मनोज, अनिल ,शिव यादव, राजेश यादव बब्बल, संजय काजू सतीश यादव ,राजेश अहिर, समाजसेवी विजय कपूर, सुमित सर्राफ आदि सहित काफी संख्या में नमो गोवर्धन मार्निंग टीम के सदस्यों ने यादव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर जन्म जयंती पर नमन किया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page