वाराणसी
समाजवादी पार्टी ने डॉ. ओ.पी सिंह को बनाया मेयर का प्रत्याशी
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी।समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ ओ.पी सिंह माधोपुर सिगरा के निवासी है और माधोपुर वार्ड से कई बार नगर निगम पार्षद रहे।
समाजवादी पार्टी ने इन पर विश्वास जताते हुए मेयर प्रत्यासी घोषित किया है। डॉ ओ पी सिंह समाजवादी के कर्मठ कार्यकर्ता है समाजवादी के मूल वोटरों के इतर भी इनकी अच्छी खाशी पकड़ फारवर्ड लाबी में है जिन्हें भाजपा का मूल वोटर माना गया है।
बनारस के व्यापरियों में भी इनकी अच्छी पैठ मानी गई है। वैसे तो बनारस की मेयर सीट भाजपा के लिये जैसे सुरक्षित मानी जाती है लेकिन ओ पी सिंह के मैदान में आने के बाद भाजपा के लिए यह डगर आसान नही रहा।
अब देखना यह है भाजपा किसपर दाव लगाती है। समाजवादी से ठाकुर कैंडिडेट आने के बाद भाजपा के ब्राह्मण या ओ बी सी कैंडिडेट पर दांव खेलना लगभग तय दिख रहा है
